Latestमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नई शिक्षा व्यवस्था की एक सितंबर से ऑन लाइन शुरुआत, जनिये कैसी होगी पढ़ाई और परीक्षा

आशीष शुक्ला..

भोपाल। यश भारत-माध्यमिक शिक्षा मंडल म प्र के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया द्वारा नवीन शिक्षा व्यवस्था की घोषणा की गई। जिसके अनुसार

  • एक सितंबर से शिक्षण सत्र की ऑनलाइन शुरुआत होगी।

  • छः महीने के अंदर कोर्स खत्म करना होगा।

  • एक यूनिट के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है।

  • प्रत्येक यूनिट का बोर्ड द्वारा ऑनलाइन एसेसमेंट किया जाएगा।

  • पेपर सीधे छात्र के मोबाइल में भेजा जाएगा।

  • पेपर 100 अंक का होगा जिसमें 30 ऑब्जेक्टिव, 10 प्रश्न 3 अंक के एवं 10 प्रश्न 4 अंक के होंगे।

  • पेपर साल्व करने के बाद छात्र उत्तरपुस्तिका अपने विद्यालय में जमा करेंगे।

  • विद्यालय के शिक्षक उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करने के बाद अंक बोर्ड की साइट में मोबाइल एप के माध्यम से भेजेंगे।

  • इस प्रकार 70 प्रतिशत अंक विद्यालय द्वारा भेजे जाएंगे तथा 30 प्रतिशत अंक हेतु बोर्ड एग्जाम होगा।

  • इंटरनल एसेसमेंट के 70 ℅ तथा 30℅ बोर्ड परीक्षा के अंकों को जोड़ कर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

  • उपरोक्त व्यवस्था कक्षा 9 से12 के लिए लागू होगी।

  • श्री जुलानिया ने कहा कि अब शिक्षण व्यवस्था एवं मूल्यांकन में शिक्षक एवं विद्यालय की महत्वपूर्ण  भूमिका मजबूत हुई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम