jabalpur

मतदान प्रशिक्षण कार्यशाला में लापरवाही बरतने वाले 25 अफ सरों और कर्मचारियों पर गिरी गाज

जबलपुर। चुनाव में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/ कलेक्टर श्रीमती छवि भारद्वाज काफी सख्त हो गई हैं। 25 अक्टूबर को एक बार फिर उन्होंने मतदान दलों के लिए आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 25 अधिकारियों, कर्मचारियों पर कड़े तेवर दिखात कार्यावाही हुए उन्हें जहां सस्पेंड कर दिया है, वहीं 18 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
गौरतलब है कि बुधवार 24 अगस्त को भी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 9 अधिकारियों कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। जिसे मिलाकर अब तक सस्पेंड कर्मचारियों, अधिकारियों की संख्या 34 हो चुकी है। कलेक्टर श्रीमती भारद्वाज की इस कड़ी कार्रवाई से स्टाफ में जबर्दस्त हड़कम्प की स्थिति निर्मित है. जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई से अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कम्प मचा रहा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही है, एक ओर आमजन को मतदान करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, वही हदूसरी ओर मतदान के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी तक बनाए गए है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर छबि भारद्वाज द्वारा निर्देश दिए गए थे, कि हर हाल में उपस्थित रहे. इसके बाद भी पिछले दिनों से चल रहे प्रशिक्षण में कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों ने लापरवाही बरती और अनुपस्थित रहे, ऐसे 25अधिकारियों- कर्मचारियों को आज गुरूवार को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा 18 अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply