FEATUREDअजब गजब

मतदान का प्रमाण दिखाएं तो इस होटल में मिलेगी खाने के बिल पर 50 फीसद की छूट

चेन्नई। मौजूदा लोकसभा चुनाव में वोटिंग के लिए मतदाताओं को बढ़चढ़ कर भागीदारी के लिए निजी कंपनियां और कारोबारी भी प्रोत्‍साहित कर रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के क्‍लेरियन होटल के अध्यक्ष ने बृहस्‍पतिवार को मतदाताओं को भोजन के बिल पर 50 फीसद की छूट देने की घोषणा की है।
होटल के एक अधिकारी ने बताया कि यह छूट तमिलनाडु की 38 लोकसभा सीट और 18 विधानसभा सीटों पर मतदान करने वालों को मिलेगी। हम उन अतिथियों को 50 फीसद छूट का लाभ देंगे, जो मतदान करने का प्रमाण दिखाएंगे। हमारा होटल कस्‍टमर को यह छूट नाश्ता, दोपहर के भोजन और रात के खाने पर देगा।

अधिकारी ने यह भी बताया कि मॉल के कुछ भोजनालयों में भी मतदाताओं के लिए छूट की पेशकश की गई है।सुबह सात बजे से जारी मतदान में करीब 5.8 करोड़ मतदाता लोकसभा के 822 और विधानसभा के 269 उम्‍मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Leave a Reply

Back to top button