मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार पैदल मार्च ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा कटनी, चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार पैदल मार्च
‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा कटनी, चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर प्रदर्श
कटनी। मतदाता सूची एवं चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर बुधवार को कटनी में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुरानी कचहरी स्थित लक्ष्मीबाई स्मारक के पास एकत्रित हुए और पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
पैदल मार्च पुरानी कचहरी → सुभाष चौक → गोल बाजार → सिल्वर टॉकीज → झंडा बाजार → सराफा बाजार → जैन मंदिर → रुई बाजार → कपड़ा बाजार → सुभाष चौक → थाना तिराहा → स्टेट बैंक → पुरानी कचहरी तक निकाला गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’, ‘मोदी-अमित शाह होश में आओ’, ‘चुनाव आयोग को बर्खास्त करो’ सहित विभिन्न नारों से शहर गूंज उठा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक पुतला बेड़ियों में जकड़कर अपना विरोध जताया तथा इसके बाद पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने के प्रयास के बीच हल्की झड़प की स्थिति बनी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछार का भी इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन पर डटे रहे।
प्रदर्शन में कटनी शहर के साथ विजयराघवगढ़ एवं बहोरीबंद क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। शहर और ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की व्यापक मौजूदगी से प्रदर्शन में जिला स्तर की एकजुटता दिखाई दी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि “मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। मतदाता को अपने मताधिकार का स्वतंत्र और निष्पक्ष उपयोग करने का पूरा अधिकार है। मतदाता सूची में पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस अपने सवाल लगातार उठाती रहेगी। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं।”
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि “आज शहर से लेकर गांव तक कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़क पर उतरे हैं। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब मिलना चाहिए। कांग्रेस का यह संघर्ष लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी जारी रहेगा।”
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह,बसंत सिंह,प्रियदर्शन गौर, करन सिंह चौहान,रजनी वर्मा, हरिशंकर शुक्ला, राजा जगवानी, गणेश राव, महेंद्र जैन, प्रेम बत्रा, दिव्यांशु अंशु मिश्रा, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, राकेश ‘गुड्डू’ द्विवेदी, जालिम यादव, प्रशांत जायसवाल, मोसुफ अहमद ‘बिट्टू’, विवेक ‘गोल्डन’ पांडे, मनोज गुप्ता, अरुण ‘मामा’ कनौजिया, इजराइल खान, सौम्या रांधेलिया, नारायण निषाद, श्याम पाहुजा, अजय खटीक, शशांक गुप्ता, नरेंद्र जैन, लल्ला महाराज, रमाकांत दुबे, अभिषेक कुमार दुबे, दीपक तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी, छोटू सिंह, शरद द्विवेदी, आनंद मिश्रा, रंजीत सिंह,संजय खरे, नदीम खान, बल्लू खान, जयराम दास गुरनानी, नरेंद्र सैनी, कमलेश यादव, विकास निगम, दिग्विजय सिंह,संजय गुप्ता,अहमद कुरैशी, गुल्लू मिश्रा, विजय पटेल, विजय मंगल, मुकेश मिश्रा, इरशाद खान, इत्तेफाक खान, जफर खान, जॉर्ज डेविड, रॉबिन पीटर, अशोक मौर्या, राजकुमार ‘कल्लू’ विश्वकर्मा, शालाउद्दीन खान, फरीद खान, सत्तू सोनी, विराट पांडेय, राजीव पाठक,कपिल पटेल,शुभम सोनखरे ,मुकेश बर्मन, हर्षित मिश्रा ,साहिल नामदेव,स्वतंत्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में सभी ब्लॉक, मंडलम अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्ष कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों को लेकर उसका लोकतांत्रिक संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।








