Sunday, May 17, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

‘मणिकर्णिका’ के सेट से कंगना रनौत की तस्वीर वायरल, मांग में दिखा सिंदूर

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से कंगना की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह लक्ष्मीबाई के गेटअप में नजर आ रहीं हैं। तस्वीर में वह पिंक कलर की साड़ी और गहनों के साथ मांग में सिंदूर लगाए हुए नजर आ रहीं हैं। कंगना की यह तस्वीर डिजाइनर नीता लूला ने शेयर की है जो कि खुद ही कंगना के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आईं।

yashbharat

बता दें कि कंगना इस फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले भी कंगना के कई लुक वायरल हो चुके हैं। कंगना ने फिल्म के लिए खास तौर से तलवारबाजी सीखी है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे एक नहीं दो बार घायल हुई हैं। ‘मणिकर्णिका के बाद कंगना रनौत अब शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में नजर आएंगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply