Latestराष्ट्रीय

मछुआरे को समुद्र में मिला बैरल, खोला तो निकला 100 करोड़ का सामान

मामल्लपुरम। मामल्लपुरम में मछुआरे समुद्र में मछलियों के शिकार के लिए जाते रहते हैं। ये उनका रोजमर्रा का काम है और यह काम उनकी रोजी-रोटी का जरिया है

इसलिए वह इसको बड़ी तल्लीनता के साथ अंजाम भी देते हैं।अक्सर ऐसा होता है कि उनके जाल में मछलियों के अलावा भी कुछ फंस जाता है और कभी कुछ अचंभित कर देने वाली वस्तु भी उनके हाथ लग जाती है।

ऐसा ही कुछ वाकया यहा पर रहने वाले एक मछुआरे के साथ हुआ। उसके जाल में एक अजीब वस्तु फंस गई, लेकिन जब उसको उस वस्तु और उसकी कीमत के बारे में पता चला तो उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।

तमिलनाडु के मामल्लपुरम का रहने वाला एक मछुआरा रोजाना की तरह मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया था। तभी उसके जाल में बैरल फंस गया। मछुआरे ने जब उस बैरल को तोड़कर देखा तो उसमें से कई सारे हरे रंग के पाउच निकले।

इन सभी पाउच पर मैंडरीन और अंग्रेजी में मार्किंग की गई थी। पहले उसने सोचा कि इसमें रिफाइंड चाय होगी, लेकिन जब उसने इन पाउच को खोला तो उनके अंदर उसको सफेद रंग का पावडर मिला। उसने पावडर मिलने पर पुलिस को सूचित किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम