Site icon Yashbharat.com

मंगलनगर में देररात बमबाजी से दहशत मौके से पुलिस ने बरामद किया जिंदा बम, आरोपी फरार

24kt54

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत उपनगरीय क्षेत्र मंगलनगर में मस्जिद के पास कल देररात हुई बमबाजी से क्षेत्र के लोग भय व दहशत में आ गए। अपराधियों के द्धारा इस दौरान दो देशी बम फेंके गए। जिसमें से एक फट गया जबकि दूसरा नहीं फटा।

वारदात की सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर जिंदा मिले बम को बरामद कर लिया है। मामले में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि मंगलनगर में मस्जिद के पास कल रात साढ़े ग्यारह बजे क्षेत्र के ही अपराधियों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिसके बाद एक गुट ने दूसरे गुट पर बम फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान एक बम के फटते ही क्षेत्र के लोग भय व दहशत में आ गए। बताया जाता है कि बमबाजी की सूचना मिलते ही माधवनगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी व कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह चौहान व कोतवाली प्रभारी शैलेष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को अपराधी तो नहीं मिले पर उन्हे एक जिंदा बम पड़ा मिला।

जिसे पुलिस बरामद कर ले आई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version