Site icon Yashbharat.com

भोपाल में बी.पी. कोईराला की 110वीं जन्मजयंती पर नेपाली जनसंपर्क समिति द्वारा रक्तदान शिविर एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन

भोपाल, 10 अगस्त 2022: नेपाली जनसंपर्क समिति, मध्यभारत क्षेत्र की क्षेत्रीय समिति ने श्री महामानव बी.पी. कोईराला की 110वीं जन्मजयंती के अवसर पर हमीदिया हॉस्पिटल में 2 दिवसीय रक्तदान शिविर और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस शिविर में 50 से अधिक लोगों ने अपना रक्तदान किया।

समिति के प्रमुख अधिकारी श्री जगन्नाथ पौडेल, श्री लोकमणी घिमिरे, श्री लीलामणी पाण्डे, श्री युबराज अर्याल और अन्य महत्वपूर्ण सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद थे। सदस्य महिला श्रीमती जमुना घिमीरे और श्रीमती इन्दिरा शर्मा भी इस आयोजन में शामिल होकर समिति का साथ दिए।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्री महामानव बी.पी. कोईराला की जन्मजयंती को सम्मानित करना और समाज के प्रति योगदान करना था।

Exit mobile version