संत हिरदाराम नगर में ट्रैफिक राम भरोसे: बीआरटीएस हटा तो सिग्नल भी ले गए, अब रेंग रहे वाहन और दोबारा बढ़ा अतिक्रमण

संत हिरदाराम नगर में ट्रैफिक राम भरोसे: बीआरटीएस हटा तो सिग्नल भी ले गए, अब रेंग रहे वाहन और दोबारा बढ़ा अतिक्रमण

भोपाल (संत हिरदाराम नगर)। उपभोक्ताओं और वाहन चालकों के लिए संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के प्रमुख मार्गों से गुजरना और सड़क पार करना इन दिनों किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। प्रशासनिक अनदेखी के कारण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य मार्गों पर लगे पुराने ट्रैफिक सिग्नल जहां लंबे समय से बंद पड़े हैं, वहीं बीआरटीएस कॉरिडोर हटाए जाने के बाद से नए सिग्नल लगाने की सुध भी प्रशासन ने नहीं ली है।

कॉरिडोर के साथ सिग्नल भी गायब, चंचल रोड पर अव्यवस्था का राज

स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि प्रशासन ने जब बीआरटीएस कॉरिडोर हटाया, तो उसके बीच और आसपास लगे सुचारू सिग्नलों को भी उखाड़ दिया गया। नतीजा यह है कि अब मेन रोड पर कोई भी वर्किंग सिग्नल मौजूद नहीं है। वहीं दूसरी ओर, चंचल रोड पर जो सिग्नल लगे हुए हैं, वे महीनों से बंद पड़े हैं। चंचल रोड से मेन रोड की तरफ आने वाले मार्ग पर इस तकनीकी लापरवाही के कारण भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। सिग्नलों के अभाव में वाहन चालक कहीं से भी और किसी भी दिशा से मुख्य सड़क पर आ रहे हैं, जिससे हर पल हादसे की आशंका बनी रहती है।

प्रशासन का ‘संयुक्त प्लान’ फेल, ठेलों का फिर हुआ कब्जा

गौरतलब है कि यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पिछले साल एक महत्वाकांक्षी ‘संयुक्त प्लान’ जारी किया था। इस योजना के तहत नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मेन रोड को ठेला मुक्त और अतिक्रमण मुक्त घोषित कर दिया था। लेकिन प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण यह राहत कुछ ही दिनों की साबित हुई। वर्तमान स्थिति यह है कि मुख्य मार्ग पर फिर से भारी अतिक्रमण हो चुका है, जिससे पैदल राहगीरों के लिए सड़क पार करना बेहद परेशानी भरा और जोखिम भरा हो गया है।

जनता की मांग: तुरंत दुरुस्त हो सिग्नल व्यवस्था

सड़क पर लगने वाले लंबे जाम और बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि:

यदि प्रशासन ने समय रहते इस गंभीर अव्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में संत हिरदाराम नगर की मुख्य सड़कों पर स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

Exit mobile version