ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्रेजा कार से 1.27 क्विंटल गांजा जब्त; जंगल का फायदा उठाकर तस्कर फरार

शहडोल: ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्रेजा कार से 1.27 क्विंटल गांजा जब्त; जंगल का फायदा उठाकर तस्कर फरार

ब्यौहारी। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ब्यौहारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग की ब्रेजा कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 1 क्विंटल 27 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस को देखकर आरोपी मौके पर ही वाहन छोड़कर जंगल की ओर भागने में सफल रहे।

कटनी: डॉक्टर की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने पर क्लेम रोकने वाली बीमा कंपनी को न्यायालय ने फटकारा, हर्जाने के साथ भुगतान का आदेश

ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्रेजा कार से 1.27 क्विंटल गांजा जब्त; जंगल का फायदा उठाकर तस्कर फरार

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार, ब्यौहारी पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ पासिंग की एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (CG 13 AA 7494) में भारी मात्रा में अवैध गांजा मानपुर की ओर से ब्यौहारी की तरफ बिक्री के लिए लाया जा रहा है।

फॉरेस्ट हाउस के पास घेराबंदी

सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना प्रभारी जियाउल हक ने बिना वक्त गंवाए अपने हमराह स्टाफ और पुलिस बल के साथ ब्यौहारी-मानपुर रोड स्थित फॉरेस्ट हाउस के पास तगड़ी घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में संदिग्ध कार वहां पहुंची, लेकिन पुलिस को सामने देखकर तस्करों के होश उड़ गए।

फरार आरोपियों की तलाश जारी: > पुलिस बल को अपनी ओर आता देख आरोपी हाईवे पर ही कार खड़ी कर पास के घने जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा भी किया, लेकिन घने जंगल और झाड़ियों का फायदा उठाकर वे गायब हो गए। ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्रेजा कार से 1.27 क्विंटल गांजा जब्त; जंगल का फायदा उठाकर तस्कर फरार

वाहन और गांजा जब्त, मामला दर्ज

पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार सहित 1 क्विंटल 27 किलोग्राम गांजा जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Exit mobile version