भोपाल में एशिया की सबसे बड़ी ताजुल मसजिद में फहराया राष्ट्रध्वज
भोपाल । भोपाल में 72 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में कई जगहों पर स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। शासकीय कार्यालयों के अलावा स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं ने भी स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शिरकत की। इस मौके पर एशिया की सबसे बड़ी ताजुल मसजिद में भी ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ बच्चों ने देशभक्ति के गीतों की उम्दा प्रस्तुति दी। शहर में कई जगहों पर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर समाज के कई गणमान्य नागरिक मसजिद में मौजूद थे और उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शिरकत की।

