मध्यप्रदेश

जिंदा युवती को मृत घोषित करने के मामले में गृहमंत्री का सख्त रुख

सतना में जिंदा युवती को मरा हुआ घोषित करने के मामले में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के तेवर काफी सख्त हो गए हैं. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.

सतना में जिंदा युवती को मरा हुआ घोषित करने के मामले में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के तेवर काफी सख्त हो गए हैं. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने जांच में दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.
क्या था मामला
दरअसल सतना जिले में लापता लड़की की जगह दूसरी लड़की की शिनाख्त कर उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया.परिजनों ने कपड़े के आधार पर शिनाख्त की थी. पुलिस ने शिनाख्ती कार्रवाई के बाद लड़की का पोस्टमार्टम कराया . पोस्ट मार्टम में रेप के बाद लड़की की हत्या करने की बात सामने आई.

किसका कर दिया अंतिम संस्कार

लेकिन उसके बाद जब लापता लड़की घर पहुंची तो सबके होश उड़ गए. अब सवाल यह उठ रहा है कि जिस लड़की का अंतिम संस्कार किया गया, वो कौन थी ? गृहमंत्री ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है.

Leave a Reply

Back to top button