FEATURED
भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

इटारसी।रैसलपुर गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक घायल भी हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के चिचौली के गांव बोंदरी और पाटर के लोग कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए बांद्राभान एक जीप में सवार होकर आए थे।
स्नान के बाद जब ये लोग जीप से लौट रहे थे तभी इटारसी नेशनल हाइवे पर बालाजी वेयर हाउस के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की जीप से टक्कर हो गई। दोनों वाहन तेज गति में थे। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा। करीब14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को होशंगाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।









