भीषण गर्मीे में लाइट बंद से परेशान कटंगी के ग्रामीण, जे.ई. नहीं उठाते फोन
कटंगी। इस भीषण गर्मी में जहाँ पारा 45 के पार पहुँच रहा है तो वहीं दूसरी ओर विद्युत मण्डल की मनमर्जी की वजह से ग्रामीण जन और भी ज्यादा परेशान हो रहे हैं।
मामला है पाटन अंतर्गत आने वाले बोरिया फीडर का जहां पर आए दिन लम्बे लम्बे समय तक बिजली गुल रहना आम बात हो गई है।आखिर समझ नही आता कि किस वजह से बोरिया फीडर में इतनी बिजली गुल रहती है।या तो कर्मचारियों की लापरवाही या फिर मेंटेनेन्स में कमी।सबसे बड़ी बात की बिजली गुल होने पर जब भी बोरिया जे.ई.विपिन यादव को फोन लगाया जाता है तो उनका सरकारी नम्बर आज तक नही लगता उनका मोबाइल हमेशा स्विच ऑफ ही रहता है
और साथ ही साथ बिजली गुल की समस्या पर यदि ए. ई.जसवंत चौधरी को फोन लगाओ तो उनका यही जवाब रहता है कि बोरिया जे.ई. से बात कीजिये।
ज्ञात हो कि शासन ने सभी विद्युत मण्डल अधिकारियों को सरकारी सिम देकर उन्हें हमेशा चालू रखने एवं उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण करने के आदेश दिये हुए हैं लेकिन बोरिया फीडर में हालात कुछ और ही बने हुए हैं क्योंकि यहां के अधिकारियों का नम्बर हमेशा ऑफ रहता है और जब नम्बर ऑफ ही रहेगा तो वो कैसे उपभोक्ताओं की समस्या सुनेगे और कैसे निराकरण करेंगे इस बात का तो भगवान ही मालिक है।

