Wednesday, May 27, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने निगम प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही,आईएचएसडीपी योजना अंतर्गत प्रेमनगर के 8 आवास कब्जामुक्त, निगम प्रशासन ने लगाए ताले

पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने निगम प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही,आईएचएसडीपी योजना अंतर्गत प्रेमनगर के 8 आवास कब्जामुक्त, निगम प्रशासन ने लगाए ताल

कटनी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की दिशा में निगम प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार प्रातः आईएचएसडीपी योजनांतर्गत प्रेमनगर बस्ती में निर्मित आवासों पर अनधिकृत रूप से किए गए कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निगम प्रशासन ने 8 आवासों को कब्जामुक्त कराया तथा भवनों पर निगम प्रशासन द्वारा स्वयं के ताले लगाए गए।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु हितग्राहियों की पात्रता एवं जांच के दिए गए निर्देशों के परिपालन में की गई जांच में यह पाया गया कि कुछ अपात्र व्यक्तियों द्वारा योजना के आवासों पर अनधिकृत रूप से कब्जा कर रखा गया था। पात्र हितग्राहियों के अधिकारों की सुरक्षा एवं योजनाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से निगम प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए भवन क्रमांक C-11, E-1, E-4, C-35 तथा E श्रेणी के 1, 2, 6 एवं 20 क्रमांक के आवासों को कब्जामुक्त कराया गया।

सहायक यंत्री सुनील सिंह ने बताया कि योजना के भवनों के संबंध में निगम कार्यालय में प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पात्रता एवं आवंटन संबंधी जांच कराई गई, जिसमें संबंधित कब्जाधारियों को प्राथमिक रूप से अपात्र पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन का उद्देश्य योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाना है, ताकि शासन की मंशानुरूप प्रत्येक पात्र परिवार को आवास सुविधा उपलब्ध हो सके।

कार्यवाही के दौरान सहायक यंत्री सुनील सिंह, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित निगम अमला उपस्थित रहा।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि