भिंड में शिक्षक दिवस के दिन स्कूल में मिला बम, मचा हड़कंप

भिंड में आज शिक्षक दिवस के दिन स्कूल में बम मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ दिन पूर्व ही यहां एक पत्र भी मिला था जिसमे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

आज सुबह वैसे तो बच्चों के लिए स्कूल बंद था पर यहां कार्यालयीन स्टाफ पहुंचा तो उन्हें गैलरी में एक टाइम बम जैसे चीज दिखाई दी। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुला कर बम को सुरक्षित ले लिया। अब यह सचमुच बम है या किसी की शरारत पुलिस इसकी जांच कर रही है।

↑
Exit mobile version