FEATUREDLatest

भारत बंद: राहुल गांधी ने बापू की समाधि पर चढ़ाया कैलाश मानसरोवर से लाया जल

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद शुरू होने से पहले पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही बंद में शामिल हो रहे विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने आज राजघाट जाकर गांधी जी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे राहुल विपक्षी नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे और वहां बापू को श्रद्धांजलि दी। राहुल ने अपने साथ मानसरोवर झील से लाए जल को बापू की समाधि पर चढ़ाया।
PunjabKesari
बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित करने वाले नेताओं में गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, अहमद पटेल, आनंद शर्मा और रणदीप सुरजेवाला शामिल थे। विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तारिक अनवर, राष्ट्रीय जनता दल के जयप्रकाश नारायण यादव, आरएसडी के एनके प्रेमचंद्रन सहित कई नेताओं राहुल के साथ राजघाट जाकर गांधी जी को याद किया।
PunjabKesari

PunjabKesari

Leave a Reply

Back to top button