भाजपा में परिवारवाद-प्रदेश से लेकर जिले तक पदाधिकारी एक ही परिवार से

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों परिवारवाद जोर पकड़ता जा रहा है। मण्डल के पदाधिकारी हो या जिले के या फिर प्रदेश स्तर के जिसमें परिवार की झलक साफ दिख रही है।
मनोनित विधायक लोबो का पूरा परिवार है अलग-अलग पदों पर
विगत दिनों यशभारत ने समाचार प्रकाशित करके नर्मदा मंडल में दुबे परिवार का दबदबा बताया गया था इसी क्रम में केंट का लोबो परिवार है जिसके चार सदस्य भाजपा में अलग-अलग पदों पर बैठे हुए है। दुबे परिवार सिर्फ मंडल और नगर तक सीमित है लेकिन यहां तो विधायक से लेकर प्रदेश के पदाधिकारी सभी बने बैठे है।
बेटों के साथ बहुं भी पदाधिकारी
मनोनित विधायक एल.बी.लोबों के दो बेटे प्रदेश पदाधिकारी है वहीं उनकी बहूं भी जिले में पदाधिकारी है। जानकारी के मुताबिक उनका एक बेटा अल्पसंयक मोर्चे में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है वहीं दूसरा बेटा शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक है इसके अलावा उनकी बहूं को शिक्षक प्रकोष्ठ का नगर संयोजक बनाया गया है और माताजी तो लंबे समय से भाजपा के कोटे से मनोनित विधायक बनी ही हुई है
ये है पदाधिकारी
एल.बी. लोबों मनोनित विधायक (भाजपा)
लेस्ली लोबों प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंयक मोर्चा
एल.जी. लोबों प्रदेश सह संयोजक शिक्षक प्रकया
क्या ये बस है शिक्षक
जब इस विषय में संगठन से चर्चा की गई तो संगठन के लोगों का कहनां था कि लोबों परिवार एक स्कूल चलाता है साथ ही अल्पसंयक वर्ग से आता है इसके चलते उन्हें यह पद दिये गये लेकिन वास्तविकता में भाजपा से जुड़े अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्ता है जो शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए है। या फिर अल्पसंयक समाज से आते है लेकिन उन्हें यह दायित्व नही दिया गया। सिर्फ एक ही परिवार पर संगठन की मेहरबानी सवाल तो खड़े कर दिये।
लोबों परिवार में नगर का एक ही पद है शेष संगठन के दो पद प्रदेश स्तर के है जिस पर मै कुछ नहीं बोल सकता और ये तीनों पद लाभ के पद नहीं है।
– जी.एस.ठाकुर
।नगर अध्यक्ष, भाजपा