Tuesday, May 26, 2026
Latest:
katni

भाजपा महिला मोर्चा नगर मण्डल कटनी की कार्यसमिति घोषित

कटनी। महिला मोर्चा नगर मण्डल की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती भावना सिंह की सहमति से महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती हीरामणि बरसैंया ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है।

जिसमें उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा त्रिसोलिया, श्रीमती इंदू पाठक, महामंत्री श्रीमती अर्चना सोनी, मंत्री श्रीमती शशि दुबे, श्रीमती रूकमणी तिवारी, श्रीमती शोभा कुरील, श्रीमती कंचन गर्ग, कोषाध्यक्ष श्रीमती शोभाराय, कार्यालय मंत्री श्रीमती मनीषा प्यासी को बनाया गया है।

मीडिया प्रभारी पुष्पा बर्मन नियुक्त हुई हैं। कार्यसमिति सदस्यों में मीना यादव, रंजना ठाकुर बबली, विमला प्यासी, मीरा विश्वकर्मा, मनोरमा पाठक, शकुंतला गौतम, सुषमा खण्डेलवाल, पूनम गुप्ता, इंद्रा खर्द, अल्पना गुप्ता, स्वेता गौतम, चांदनी कछवाहा, नगीना सोनी, सपना सेन, ज्योति राजपूत, वर्षा खम्परिया अनुसुईया पटेल, लक्ष्मी कोल, आयुषी जार, हेमलता श्रीवास्तव राजविन्दर ग्रेवाल समस्त महिला पार्षद को शामिल किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply