भाजपा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- BJP कार्यकर्ताओं पर राजनीति प्रेरित झूठे मुकदमे बनाये गए

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर 4 भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज मामले वापस लेने की मांग के साथ कतिथ तौर पर गत दिनों हुए एक धरना प्रदर्शन में देश विरोधी नारे वाले वायरल वीडियो की सत्यता परख कर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग की।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण पूरी तरह से राजनीति प्रेरित तथा असत्य हैं ।
श्री पायल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित विजय एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के जनहितैषी कार्य के कारण मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता घटती जा रही है, जिससे कांग्रेसजन चिंतित है। आगामी स्थानीय शासन के आसन्न चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे, बनावटी, आधारो पर मनोवैज्ञानिक रूप से प्रताड़ित करने के आशय से कांग्रेसजन सत्ता दल के प्रभाव में झूठे अपराध पंजीबद्ध करा रहे हैं।
शहर में अमन चैन की चिंता पर वायरल वीडियो को सार्वजनिक करने पर जिम्मेदारी का परिचय देते हुए आई टी सेल के संयोजक सचिन तिवारी ने खेद जताया तथा वीडियो को वापस लिया गया, प्रशासन ने भी इस मामले का पटाक्षेप कर दिया था तथा कतिपय कांग्रेस नेताओं ने स्वयं ही इसे समझदारीपूर्ण निर्णय बताया था। पर दो दिन बाद शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने मामला क्यो दर्ज करवाया यह दर्शाता है कि मामला राजनीतिक प्रेरित है।
उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने कोई भी मामला घटित नही किया है। उक्त अपराध में शिकायतकर्ता द्वारा बनावटी लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ता द्वारा स्पष्ट रूप से लेख किया गया है कि, धरना स्थल पर पुलिस बल उपस्थित था।
भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर की साम्प्रदयिकता, सौहाद्रता, सद्भाव को बिगाड़ने का कोई कार्य नहीं किया। इसी कारण पुलिस प्रशासन, पुलिस कोतवाली कटनी द्वारा कोई भी घटना न होनें से रोजनामचा सान्हा दिनांक 27.01.2020 को दर्ज नहीं किया गया। जो कांग्रेसजन द्वारा कि गई शिकायत को प्रथम दृष्टि में ही झूठा प्रमाणित करता है।
अतः पुलिस अधीक्षक इस पर संज्ञान लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध दर्ज उक्त अपराध नस्तीबद्ध किया जावे एवं कथित धरना स्थल पर बने वीडियों में (जांच उपरांत) जो तत्व देश विरोधी नारे लगा रहे थे। उनके खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुये कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें।
ज्ञापन सौंपते वक्त जिलाध्यक्ष रामरतन पायल,विधायक संदीप जायसवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, चमनलाल आनंद, भावना सिंह, गीता गुप्ता,मृदुल द्विवेदी, ललित जायसवाल, सुनील उपाध्याय, अर्पित पोद्दार, सपना सरावगी, संदीप दुबे, रवि खरे, मनीष दुबे, अभिषेक ताम्रकार, आशीष गुप्ता, शीला राय, शिवम शर्मा, अश्विनी जोधवानी, कमल आसरानी, शैलेष श्रीवास्तव, मयंक गुप्ता विमल साहू, संदीप शुक्ला, रणवीर कर्ण, अल्केत जैन, विमल साहू, नीरज दुबे, मंटू गुप्ता, संकल्प अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, देवेंद्र सोनी, अजय शर्मा, शैलेश तिवारी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित थे।









