Latestमध्यप्रदेश

भाजपा को वोट देने वाले विधायक राजेश शुक्ला सपा से निष्कासित

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने पर समाजवादी पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला को शुक्रवार को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

images 62

सपा की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रवक्ता यश भारतीय ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को राज्यसभा के लिए मतदान हुआ, और पार्टी की ओर से व्हिप जारी किए जाने के बावजूद शुक्ला ने भाजपा के उम्मीदवार को वोट दिया, लिहाजा उन्हें पार्टी विरोध गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया है।

सपा के आधिकारिक ट्वीट हेंडल पर एक ट्वीट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश के बिजावर से सपा विधायक राजेश शुक्ला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम