भाजपा कोर गु्रप की बैठक कल दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पर होगा मंथन
भोपाल। भाजपा के केंद्रीय कोर ग्रुप की कल मंगलवार को बैठक हो रही है। जिसमें मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर विचार किया जाएगा।
इसके पहले भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान पार्टी के कोर गु्रप से जुड़े विभिन्न नेताओं से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन किया। नड्डा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, सुहास भगत, विक्रम वर्मा, कृष्ण मुरारी मोघे से चर्चा की।
नड्डा से इन नेताओं से कहा कि वे सर्वसमति से एक नाम तय कर केन्द्रीय नेतृत्व को भेजें। भाजपा के संगठनात्मक चुनावी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव 15 दिसबर को होना था पर इसे टाल दिया गया है। केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा कोर ग्रुप के नेताओं से बात करने के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और विजय सोनकर इन नेताओं से एक दौर की चर्चा कर चुके हैं। रविवार को नड्डा ने भी इन नेताओं से चर्चा की। बताया जाता है कि उन्होंने कोर ग्रुप के नेताओं से जल्द एक बैठक कर इस मामले में आमराय बनाने की बात कही। कोर गु्रप से तय किए नाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विचार करेंगे।

