भाजपा की अंतर्कलह सतह पर, रजनी यादव या नरेन्द्र त्रिपाठी निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव

जबलपुर,नगर प्रतिनिधि । भाजपा की पहली सूची जारी होते ही पार्टी में अंतर कलह शुरू हो गई है । कई बड़े नेता व कार्यकर्ता पार्टी से अलग होने का संकेत दे रहे हैं। जिसकी बानगी आज उस समय दिखाई दी। जब पनागर विधानसभा के बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने करमचंद चौक स्थित सिटी कॉफी हाउस में एक पत्रकार वार्ता कर भाजपा को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया कि प्रत्याशी बदला जाए। अन्यथा हम लोग सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। पार्टीजनों के इस विद्रोह से हड़कम्प मच गया है। इन नेताओं में .नरेंद्र त्रिपाठी पूर्व विधायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा .भारत सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा .संतोष सैनी जिला उपाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण . .रजनी यादव पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष पनागर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा .संजय पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत जबलपुर .रामनिवास गौतम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा .संतोष उसरेट हैं। इन असंतुष्ट नेताओं का कहना है कि उनके द्वारा पूर्व से ही क्षेत्र में प्रत्याशी बदलने की मांग की जा रही थी , जिस की अनसुनी के चलते पार्टी के सभी कार्यकर्ता निराश हैं और उनके द्वारा आज नगर अध्यक्ष को दोपहर एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा सामूहिक इस्तीफा देने की बात कही जा रही है। असंतुष्टों में पूर्व जनपद अध्यक्ष पनागर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा .कांता पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष पनागर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, पूजा पटेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा .पदम मोदी जिला संयोजक प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना दिलीप रजक कार्यकारिणी सदस्यभी शामिल हैं।








