बिहारFEATUREDLatest

भागलपुर में नाव पलटी, 20 लोग लापता, 30 को बचाया गया

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के तिनटंगा करारी गंगा घाट पर दर्शनियां धार में गुरुवार की सुबह लोगों से भरी नाव पलट गई। नाव पर पांच दर्जन से अधिक लोगों लोग सवार थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। घटना में 30 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 20 लोग अभी लापता हैं। ये सभी लोग अपने खेतों में मकई की बुआई के लिए नाव से निकले थे।

जानकारी के अनुसार यह हादसा भागलपुर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के नवगछिया के गोपालापुर तीन टंगा जहाज घाट के पास घटित हुआ। मजदूर और किसान गंगा नदी के उस पार मकई की बुवाई के लिए नाव से जा रहे थे। नाव में 50 लोग सवार थे। इस दौरान नाव पलट गई। नाव पलटने के तुरंत बाद ही स्थानीय लोग डूब रहे लोगों की जान बचाने में जुट गए। वहीं गोताखोरों ने करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम