Sunday, May 17, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेश

भाई के लिए चुनाव प्रचार में निकले ‘पिस्टल पांडे’

जलालपुर । लोकसभा चुनाव का अंतिम दौर शुरू हो चुका है। इस बार सात चरणों में होने जा रहे चुनाव में से पांच चरण पूरे हो चुके हैं। अब छठें चरण की लोकसभा सीटों को लेकर गहमागहमी तेज है। छठे चरण में यूपी की अंबेडकर नगर लोकसभा सीट पर भी मतदान होने जा रहा है। इस सीट पर इन दिनों चुनाव प्रचार कर रहा एक शख्स खासा चर्चाओं में है। पिछले साल दिल्ली के हयात होटल में एक युवती को पिस्टल दिखाकर डराने का मामला सामने आने के बाद यही शख्स अब बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करता दिखाई दे रहा है।

दरअसल दिल्ली के हयात होटल की घटना के बाद सुर्खियों में आने वाला शख्स आशीष पांडे कोई और नहीं बल्कि अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रितेश पांडे का भाई है। इन दिनों वह ‘पिस्टल पांडे’ और ‘पिंक पेंथर’ के नाम से साथियों के बीच ज्यादा मशहूर है।

पिछले साल दिल्ली पुलिस ने हयात होटल में पिस्टल लहराने के मामले में आशीष पांडे पर एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में आशीष फिलहाल जमानत पर है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर आशीष पांडे का कहना है ‘उस वक्त तनाव था, अब उस घटनाक्रम को सोचकर हंसी आती है।’

पांडे आगे जोड़ते हैं कि हाल ही में एक आर्टिकल प्रकाशित हुआ था, ‘जिसमें जिन लोगों ने गुलाबी पेंट पहना था उसमें अक्षय कुमार, रॉबर्ट वाड्रा, निक जोनस के साथ मेरा भी नाम शामिल किया गया था। मैंने मेरी गुलाबी पेंट को संभाल कर रख दिया है। आशीषजलालपुर में प्रचार के दौरान हंसते हुए कहते हैं किसी दिन मैं उस पेंट की नीलामी करुंगा।’

आशीष कहते हैं कि उनकी पत्नी कामना पांडे भी पशु अधिकारों के लिए लड़ने वाले समाजसेवियों में जाना पहचाना चेहरा है। अपनी पत्नी के बारे में बताते हुए आशीष कहते हैं कि वह पशु अधिकारों के लिए लड़ने वाली एक्टीविस्ट है, वह वेगन लाइस्टाइल जीती है। आगरा में 400 साल पुराने कबूतरबाजी प्रतियोगिता को बंद करने के लिए वह विरोध प्रदर्शन कर चुकी है, वहीं उन्नाव में 600 साल पुराने पशुवध की परंपरा को रोकने के प्रयास कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply