बड़ी खबर: 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकारण, 72 घंटों में Covishield की सप्लाई होगी शुरू

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण का कार्य 16 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। मोदी सरकार ने इस बारे में आज ऐलान कर दिया। शुरुआत में करीब 3 करोड़ लोगों में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी, जो निशुल्क रहेगी। इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। पहले चरण में जिन बाकी 27 करोड़ लोगों का टीकाकरण होना है, उनका टीकाकरण तीन करोड़ लोगों को टीका लगने के बाद शुरू होगा।
केंद्र सरकार ने पहले ही बता दिया है कि पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इन तीन करोड़ लोगों में हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
अगले 72 घंटों में कोविशील्ड (Covishield) की सप्लाई होगी शुरू
गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) पहली खेप अगले 72 घंटों में देश के प्रमुख बडज़े शहरों में सप्लाई होना शुरू हो जाएगी। इसके बाद इन बड़े शहरों से देश के अन्य सेंटरों में वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। कोविशील्ड (Covishield) को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश फर्म एस्ट्राजेनेका (Oxford Astrazeneca Vaccine) ने साथ में मिलकर तैयार किया है।







