Latest

बड़ी खबर: 12 अगस्त तक नहीं चलेंगी रेग्युलर ट्रेनें, मिलेगा 100% रिफंड

Train service suspended till 12 august: रेलवे बोर्ड ने 12 अगस्त तक सभी रेग्लुयर ट्रेन को नहीं चलाने का फैसला किया है। जारी बयान में कहा गया कि इस दौरान स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी साथ ही यात्रियों को फुल रिफंड मिलेगा।

कोरोना (coronavirus india updates) के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच रेलवे बोर्ड ने आज फैसला किया कि 12 अगस्त तक मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन, लोकल ट्रेन और EMU ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी। इसके अलावा अगर किसी की 12 अगस्त तक रेग्युलर ट्रेन में बुकिंग है तो उसे 100 पर्सेंट रिफंड मिलेगा।

चलती रहेंगी स्पेशल ट्रेनें
इससे पहले 13 मई के अपने आदेश में रेलवे बोर्ड ने कहा था कि 30 जून तक रेग्लुलर ट्रेन की बुकिंग कैंसल की जा रही है और इसमें यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा। अब जबकि ट्रेन कैंसिलेशन की तारीख बढ़ा दी गई है, तो रिफंड की सुविधा भी 12 अगस्त तक कर दी गई है। इस दौरान 12 मई से चालू स्पेशल राजधानी ट्रेन और 1 जून से चालू स्पेशल मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें पहले की तरह चलती रहेंगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम