Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: बाबा प्रकाश शाह जी का कोरोना से निधन, माधवनगर में शोक की लहर

IMG 20200803 WA0038

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के लिए आज सुबह एक दुखद खबर आई। हॉस्पिटल लाइन स्थित भाई संतराम दास शाह की गद्दी पर विराजमान बाबा प्रकाश शाह जी का आज सुबह इंदौर में कोरोना संक्रमण से दुखद निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे माधवनगर और कटनी के सिंधी समाज मे शोक की लहर व्याप्त हो गई। स्थानीय समाजसेवी राजा जगवानी ने बताया कि भाई संतराम दास शाह की गद्दी में भाई प्रकाश शाह जी विगत करीब 25 सालों से विराजमान थे और कटनी के साथ ही पूरे भारत मे उनके बड़ी संख्या में अनुयायी थे।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले बाबा प्रकाश शाह जी इलाज कराने जबलपुर गए थे, जहां उनका कोरोना टेस्ट हुआ था। रिपोर्ट में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें सघन उपचार के लिए इंदौर में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर आज सुबह जैसे ही माधवनगर पहुंची, वैसे ही उनके परिजनों सहित सिंधी समाज में शोक व्याप्त हो गया। जानकारी के मुताबिक कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार इंदौर में ही किये जाने की खबर है।

Exit mobile version