बड़ी खबर: देश भर में 109 जगहों से चलेंगी प्राइवेट ट्रेन, रेलवे ने मंगाए टेंडर
नई दिल्ली। देश मे एक बड़ी खबर रेलवे सूत्रों की ओर से आ रही है देश मे 109 स्थानो से प्राइवेट ट्रेन चलेंगी। इस पूरे निजीकरण में 30 हजार करोड़ का निवेश होगा।
आधुनिक कोच, 160 किमी प्रतिघन्टे की रफ्तार तथा आधुनिक सुविधा होंगी। हर ट्रेन में 16 कोच होंगे इनके ड्राइवर और गार्ड रेलवे के होंगे जबकि अन्य स्टाफ प्राइवेट होगा। रेलवे ने इसके लिए टेंडर मंगाए हैं।

