बड़ी खबर: ठंड बढऩे के साथ बढ़ रहे कोरोना मरीज, अब हर दिन मिल रहे एक दर्जन से ज्यादा औसतन पॉजीटिव केस

images 50 1

कटनी। बड़ी खबर : ठंड बढऩे के साथ बढ़ रहे कोरोना मरीज, अब हर दिन मिल रहे एक दर्जन से ज्यादा औसतन पॉजीटिव केस कोरोना वायरस के नए स्टे्रन के बाद एक तरफ जहां केन्द्र सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है और सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है तो वहीं दूसरी तरफ कटनी में अभी भी लोग इस महामारी को लेकर न तो जागरूकता दिखा रहे हैं और न ही सतर्कता बरत रहे हैं। इस महामारी से बचने के लिए लोगों द्वारा न तो मास्क का उपयोग किया जा रहा है और न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कटनी जिले में पिछले २४ घंटे में ९ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमे कल शाम को आईसीएमआर जबलपुर से मिली रिपोर्ट में ३, कल रात मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली रिपोर्ट में १ और आज सुबह रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में ५ नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।
आईसीएमआर जबलपुर की रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए तीन मरीजों में दो कैमोर के रहने वाले हैं और पूर्व में संक्रमित मरीज की कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर इनके सेम्पल लेकर जांच की गई थी। इन मरीजों में ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम कछारगांव निवासी ३१ वर्षीय युवक, ५८ एवं ५३ वर्षीय महिला शामिल है।
इसी तरह कल रात मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली रिपोर्ट में ग्राम कैलवाराकला कन्हवारा निवासी २५ वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। आज सुबह रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में ५ नए मामले सामने आए हैं। जिसमे एनकेजे निवासी ५१ वर्षीय पुरूष, पुरानी बस्ती निवासी ५६ वर्षीय महिला, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ४२ वर्षीय युवक, जालपा वार्ड निवासी ५८ वर्षीय महिला एवं शांति नगर निवासी ७० वर्षीय बुजुर्ग शामिल है।