jabalpurLatestमध्यप्रदेश

जबलपुर में पदस्थ 2 सब इंस्पेक्टरों की नोएडा में पिटाई, सर्विस रिवाल्वर लूट हमलावर हुए फरार

नोयडा, जबलपुर। खबर है कि, जबलपुर में पदस्थ 2 सब इंस्पेक्टरों की नोएडा में पिटाई, सर्विस रिवाल्वर लूट हमलावर फरार हो गए हैं।

मीडिया स्त्रोत के अनुसार सब इंस्पेक्टर राशिद खान और पंकज साहू के साथ नोएडा में हुई मारपीट हुई। मारपीट के दौरान राशिद खान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली तो हमलावर लड़कों ने उनकी रिवाल्वर लूट ली और फरार हो गए।

हमलावर लड़कों की संख्या 5 से 6 बताई जा रही है। नोएडा पुलिस का कहना है कि हमलावर लड़के मध्य प्रदेश के दोनों सब इंस्पेक्टरों पर किसी लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे थे।

क्योंकि हमलावर फरार हो गए हैं इसलिए लड़ाई का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्टेट साइबर सेल में तैनात दोनों सब इंस्पेक्टर एक जांच के सिलसिले में नोएडा गए हुए थे। उन्हें सेक्टर-18 स्थित एक निजी बैंक से डिटेल लेनी थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम