CoronajabalpurLatest

बड़ी खबर: जबलपुर में एक दिन में 27 मौतों से दहशत में लोग, 17 पॉजिटिव और 10 मृतक हैं कोविड सस्पेक्ट

जबलपुर। यश भारत ब्रेकिंग (आशीष शुक्ला) जबलपुर में बीते 24 घण्टों में 27 मौतों के आंकड़े को सुनकर आप भी जरूर दहशत में आ जाएंगे। दरअसल यह आंकड़ा उंस वक्त का है जब कोरोना से लोगों का भय दूर हो चला था।

देश में दो दो वैक्सीन आ चुकी हैं। लोग लापरवाह हो चले।  जानकारी के अनुसार 7 अप्रेल बुधवार को जबलपुर में कोरोना से 17 पॉजिटिव और 10 सस्पेक्ट की मौत हुई। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

जबलपुर में कोरोना मामलों में भी लगातार बढोत्तरी हो रही है। यही हालत रहे तो अगले कुछ घण्टों में सरकार जबलपुर को लेकर लॉक डाउन जैसा बड़ा फैसला ले सकती है।

बुधवार को भी जिले में कोरोना का कहर जमकर बरसा, जानकारी के मुताबिक कोरोना के चलते 27 लोगों के मृत्यु की खबर है। जिनका कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। जिसमें 17 व्यक्ति पॉजिटिव है साथ ही 10 व्यक्ति सस्पेक्ट जिन का अंतिम संस्कार भी कोरोना पॉजिटिव मानकर किया गया है।

Back to top button