jabalpurLatestमध्यप्रदेश
बड़ी खबर: जबलपुर जेल में बंदी निकला कोरोना पॉजीटिव, जेल में मचा हड़कंप, छेड़खानी के मामले में है आरोपी

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन बंदी कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जिसके बाद से जेल में हड़कंच मच गया है। हालांकि कोरोना लक्षण पाए जाने के बाद बंदी को आइसोलेशन में रखा गया है।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले मदनमहल थानातंगर्त एक छेड़खानी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बताया जा रहा है कि कैदी का टेस्ट जिसमें वह कोरोना पॉजटिव पाया गया है।
मदन महल पुलिस ने बताया कि जेल से सूचना मिली है कि छेड़खानी के मामले में जो कैदी जेल पहुंचा था वह पॉजीटिव पाया गया है। इधर बंदी के पॉजीटिव पाए जाने के बाद जेल में हड़कंप का माहौल है।
जेल प्रबंधन यह पता करने में जुटा है कि संबंधित आरोपी को लेकर कौन लेकर आया था और वह जेल के अंदर किस-किस पास मिलने गया था, संपर्क रखने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।








