katniLatest

बड़ी खबर : कटनी में फिर फूटा कोरोना बम, माधवनगर के एक ही परिवार के 24 सदस्यों सहित 31 नए मरीज

कटनी। कटनी जिले में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। आईसीएमआर जबलपुर से कल रात मिली 51 सेम्पल की रिपोर्ट में 31 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इनमे माधवनगर के हॉस्पिटल लाइन निवासी एक ही परिवार के 24 सदस्य, बंगला लाइन निवासी एक ही परिवार के 4 सदस्य, एनकेजे का 26 वर्षीय रेल कर्मचारी, राम मनोहर लोहिया वार्ड तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पास निवासी 47 वर्षीय पुरूष और गर्ग चौराहा निवासी 45 वर्षीय महिला शामिल है। इस तरह अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 221 हो गई है।

Back to top button