Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर : कटनी में फिर कोरोना विस्फोट, एक साथ 17 पॉजिटिव, इन क्षेत्रों के हैं निवासी

images 23

कटनी। कटनी में आज एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। अहमदाबाद से मिली 404 सेम्पल की रिपोर्ट में एक साथ 17 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक बरही के खितौली निवासी मृतक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खितौली से एक 5 साल की लड़की भी संक्रमित पाई गई है। इसी तरह बरही के वार्ड क्रमांक 1 निवासी 47 वर्षीय पुरूष, 43 साल की महिला, 60 वर्षीय महिला, 11 साल का लड़का, 15 वर्षीय किशोरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसी तरह शेर चौक निवासी 43 वर्षीय पुरूष, 16 वर्षीय किशोरी, 14 वर्षीय बालक, 45 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष, ढीमरखेड़ा के ग्राम खमतरा निवासी 18 वर्षीय महिला, जिला चिकित्सालय में भर्ती 65 वर्षीय बुजुर्ग, आज़ाद चौज निवासी 28 वर्षीय युवक गुरुनानक वार्ड निवासी 26 वर्षीय युवक एवं रोशन नगर, पुलिस थेन के पीछे निवासी 32 वर्षीय युवक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

Exit mobile version