CoronakatniLatest

बड़ी खबर : कटनी में फिर कोरोना विस्फोट, एक ही परिवार के 6 लोगों के साथ 15 नए पॉजिटिव, साढ़े 4 सौ का आंकड़ा पार

कटनी। Corona in katni कटनी जिले में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। अहमदाबाद से मिली 423 सेम्पल की रिपोर्ट में एक ही परिवार के 6 लोगों के साथ कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं।

जिसमे भट्ठा मोहल्ला के गढ्डा टोला निवासी एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों में 20, 40 और 45 साल की महिला, 35 और 62 साल के पुरूष एवं 9 साल की बालिका कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसी तरह जैन मंदिर झंडा बाजार रघुनाथगंज निवासी 40 वर्षीय महिला, दुबे कालोनी निवासी 24 वर्षीय युवक, राम जानकी मंदिर जोबीकला निवासी 26 वर्षीय युवक, बड़वारा के जुहाली निवासी 16 वर्षीय किशोरी, विजयराघवगढ़ के पड़वई मोहास निवासी 18 और 25 वर्षीय युवक एवं ढीमरखेड़ा के ग्राम झिन्ना पिपरिया निवासी 25, 29 एवं 55 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीज 452 हो गई है।

Back to top button