CoronaFEATUREDkatni

बड़ी खबर : कटनी में फिर कोरोना विस्फोट, एक साथ 31 नए पॉजिटिव

Katni corona news सुबह के बाद शाम को भी कटनी के लिए बेहद चिंताजनक खबर आई है। पहले तो भाजपा नेता पारस त्रिसोलिया के निधन की, इसके बाद कटनी में फिर कोरोना विस्फोट अर्थात एक साथ 31 नए पॉजिटिव मिलने की।

कटनी। कटनी जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आज दोपहर आईसीएमआर जबलपुर से 150 सेम्पल की रिपोर्ट मिली, जिसमे एक साथ 31 मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इस तरह कटनी जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 665 हो गई है। संक्रमित पाए गए मरीजों में शहर और ग्रामीण क्षेत्र दोनों ही क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं।

Back to top button