katniLatest

बड़ी खबर: कटनी में दो दिन की राहत के बाद मिले 6 नए कोरोना पॉजिटिव

कटनी। ICMR जबलपुर से आज शाम 79 सेम्पल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। जिसमे आधा दर्जन नए कोरोना corona संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।

आपको बता दें कि बीते दिन कटनी में कोरोना से राहत मिली थी मंगलवार को तो एक भी पॉजिटिव नहीं मिलने से सभी ने राहत की सांस ली थी लेकिन आज फिर कोरोना संक्रमण ने अपना रंग दिखाया। साफ है की अभी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

जानकारी के मुताबिक पॉजिटिव पाए गए मरीजों में रीठी तहसील के ग्राम वसुधा निवासी 61 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय महिला, ग्राम पटेहरा निवासी 8 वर्षीय बालक, ग्राम बिलहरी निवासी 18 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवती एवं बरही निवासी 50 वर्षीय महिला शामिल है। इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1722 हो गई है। पिछले 24 घन्टे में 3 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 1649 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Back to top button