Coronakatniमध्यप्रदेश

बड़ी खबर : कटनी में कोरोना से आठवीं मौत, बड़वारा के बुजुर्ग ने जबलपुर में दम तोड़ा

कटनी। कटनी जिले में कोरोना संक्रमण से आठवीं मौत हो गई है। बड़वारा निवासी 72 वर्षीय सम्पत सिंह की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक विगत 19 अगस्त को बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव हुआ था।

उसे कटनी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत खराब होने पर उसे जबलपुर रिफर किया गया था। आज सुबह 7.30 बजे बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम