बड़ी खबर : कटनी में कोरोना से आठवीं मौत, बड़वारा के बुजुर्ग ने जबलपुर में दम तोड़ा

IMG 20200620 WA0040

कटनी। कटनी जिले में कोरोना संक्रमण से आठवीं मौत हो गई है। बड़वारा निवासी 72 वर्षीय सम्पत सिंह की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक विगत 19 अगस्त को बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव हुआ था।

उसे कटनी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत खराब होने पर उसे जबलपुर रिफर किया गया था। आज सुबह 7.30 बजे बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें-  प्रेमिका से शादी की मन्नत: दमोह के युवक ने घुटनों के बल चढ़ीं मैहर मंदिर की 1,100 सीढ़ियां, हाथ में जलता दीया लेकर की प्रार्थना