katniLatestमध्यप्रदेश
बड़ी खबर: कटनी में एक औऱ पाजिटिव, 9 वर्षीय बालिका के पिता भी संक्रमित

कटनी। करीब 60 दिन तक ग्रीन जोन बने रहे कटनी के लिए आज फिर एक बुरी खबर मिली। जिस 9 वर्षीय बालिका का कोरोना पॉजिटिव निकला था उसके पिता की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि यह परिवार मुम्बई से व्रद्ध महिला के साथ उमरिया जिला गया था। व्रद्ध की मौत के बाद आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली इसके बाद उनके कटनी निवासी परिवार की जांच के लिए उमरिया कलेक्टर ने कटनी कलेक्टर को पत्र लिखा। आनन फानन इस परिवार का संजय नगर में पता लगा। 4 लोगों की जांच कराई गई तब केवल 9 वर्ष की बच्ची पॉजिटिव आई। आज जब उसके पिता का दूसरा टेस्ट हुआ तो वह भी पॉजीटिव निकले। अब कटनी में संक्रमित की संख्या 2 हो गई है।
Updating…








