Latest

बड़ी खबर: असम के काचर, हैलकांडी और करीमगंज जिले में लैंडस्लाइड में 20 लोगों की मौत, 19 घायल

गुवाहाटी. असम में भारी बारिश के बाद मंगलवार को लैंडस्लाइड हुआ। तीन जिलों चाचर, हेलाकांडी और करीमगंज में कुल मिलाकर 20 लोगों की मौत हुई है।19 लोग घायल हैं।

हैलाकांडी में 7 लोगों की मौत हुई। इनमें से 6 एक ही परिवार के हैं। 4 बच्चे शामिल हैं। हादसा भाटबाजार गांव में हुआ। यहां राहत और बचाव कार्य जारी हैं। 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल ने जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को रेस्क्यू बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, असम के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इससे 21 जिलों के कुल 9 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं। कई जगह संपर्क नहीं हो पा रहा, क्योंकि रास्ते बंद हो गए हैं। बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं।

2020 06 02 6 1591085804
हैलाकांडी में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हुई। इनमें 4 बच्चे शामिल। 
2020 06 02 2 1591085863
राज्य के कई हिस्सों में भारी बाारिश के चलते संपर्क टूट गया है। 
2020 06 02 1591086619
हैलाकांडी भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

Back to top button