पनागर। यशभारत। कोविड-19 के संक्रमण दंश से अब तक पूर्णता मुक्त रहे उपनगरीय क्षेत्र पनागर में कोरोना वायरस ने अपने पांव फैला दिये हैं।
कमानिया गेट में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार दोपहर को आई रिपोर्ट जैसे ही क्षेत्र में फैली, स्थानीय वाशिन्दे दहशत में आ गये।
आनन फानन में स्थानीय प्रशासन ने तत्काल मुस्तेदी बरतते हुए इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।
स्थानीय प्रसासनिक हलकों से मिली जानकारी के अनुसार पनागर कमानिया गेट विद्यासागर वार्ड निवासी महिला पूर्व में जबलपुर में आई पॉजिटिव महिला के सतत संपर्क में थी।
उक्त महिला के संक्रमण में आते ही पनागर निवासी पारिवारिक सदस्यों ने अपनी बहन को तिलवारा से पनागर लेकर आये थे जिन्हें होम क्वारन्टीन कर रखा था। विगत 7 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनागर से उक्त महिला का सेंपल भेजा गया था, जो कि शुक्रवार दोपहर को पॉजिटिव आया है।
जैसे ही पनागर में कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर फैली, तो समूचे नगर में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने भी तत्काल सतर्क होते हुये ।कमानिया क्षेत्र को बंद कर दिया। साथ ही संक्रमण की चपेट में आई महिला को आइसोलेट करने रवाना कर दिया।

