katni

बड़वारा पत्रकार संघ का गठन मोहम्मद एज़ाज़ को सौपी गई अध्यक्ष पद की कमान

कटनी/ बड़वारा। बड़वारा क्षेत्र में विगत कई वर्षों से पत्रकारो का शोषण किया जा रहा है अधिकारीयो से लेकर जनप्रतिनिधि तक ने जम कर यहां के स्थानीय पत्रकारो का शोषण करने में कोई कसर नही छोड़ी।

कवरेज के दौरान पत्रकारो को बे वजह जलील होने फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने जैसी घटना कई बार घटित हो चुकी है,।

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बड़वारा तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने आज बड़वारा जनपद सभा कक्ष में बैठक कर बड़वारा पत्रकर संघ का गठन किया ।

जिमसें सभी पत्रकारो की सहमति से बड़वारा के युवा पत्रकार स्वराज संवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ को अध्यक्ष बनाया और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई गई ।
वही इस संगठन के संरक्षक पदाधिकारी महेंद्र नायक ने निष्पक्ष पत्रकारिता करने और संगठन को मजबूत करने की सभी को शपथ दिलाई।

बडवारा पत्रकार संघ में निम्न पद की नियुक्ति की गई है।

उपाध्यक्ष रवि कचेर सचिव विकास यादव सहायक सचिव राघवेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष अरुण निगम सदस्य सुमित पाण्डेय,रामानंद परौहा, संदीप विश्वकर्मा,परमानंद परौहा,मनीष सेन

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम