Monday, April 20, 2026
Latest:
FEATURED

आवारा कुत्ते का खौफनाक हमला: 9 साल के मासूम पर हमला, सिर में गंभीर चोट

आवारा कुत्ते का खौफनाक हमला: 9 साल के मासूम पर हमला, सिर में गंभीर चोट। नौगांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर खेल रहे 9 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया।

आवारा कुत्ते का खौफनाक हमला: 9 साल के मासूम पर हमला, सिर में गंभीर चोट

लते-खेलते हुआ हमला

वार्ड नंबर 17 स्थित देवी मंदिर के पास रहने वाला बच्चा आहिल खान घर के बाहर खेल रहा था, तभी गली में घूम रहे आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।
कुत्ते ने बच्चे के सिर को जबड़े में जकड़कर घसीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने बचाई जान

बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से कुत्ते को भगाकर बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद कुत्ता मौके से फरार हो गया।

 

अस्पताल में इलाज जारी

घायल बच्चे को पहले नौगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।डॉक्टरों के अनुसार:सिर में गहरे घाव काफी खून बह चुका था, हालत पर लगातार निगरानी जारी है

स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर

फिलहाल बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है और उसका इलाज जारी है यह घटना क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम