Latest
ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा ने चार राज्यों के लिए नये प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किये, देखें लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं।

राजस्थान में प्रह्लाद जोशी को प्रदेश चुनाव प्रभारी और नितिन पटेल व् कुलदीप बिश्नोई को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रदेश चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में ओम प्रकाश माथुर को प्रदेश चुनाव प्रभारी और मनसुख मंडविया को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर को प्रदेश चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।









