अजब गजबअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ब्रिटेन की लड़की ने सच्‍चे प्‍यार पाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, बॉयफ्रेंड के लिए अप्‍लाई करें…

लंदन। ब्रिटेन में रहने वाली एक लड़की ने लॉटरी के जरिए करोड़ों रुपए जीत लिए, लेकिन उसको प्यार का लम्हों का अहसास नहीं हो पाया। अब उसने अपने प्यार को तलाशने का अनोखा तरीका इजाद किया। जेन पार्क ने एक वेबसाइट लांच कर अपने लिए परफेक्ट मैच की तलाश की और कहा कि यदि उसको उसका प्यार मिल जाता है तो वह उसको 60 हजार पौंड एक साल के लिए देगी।

दरअसल जेन पार्क फिलहाल 23 साल की है और जब वह 17 साल की थी जब उसने एक करोड़ पौंड लॉटरी के जरिए जीते थे। लॉटरी से मिले पैसों से उसने काफी एशोआराम किया, लेकिन इसके बावजूद उसने प्यार में कई बार धोखा खाया और सच्चे प्यार की तलाश उसको हमेशा रही।

जेन हमेशा इस बात को लेकर असमंजस में रही कि खुद को प्यार करे या अपने बैंक बैंलेंस को तरजीह दे। लॉटरी के जरिए उसने काफी पैसा कमाया, लेकिन वह अब खुद को काफी अकेला महसूस करती है।जानकारी के मुताबिक जेन के बॉयफ्रेंड की पोस्ट के लिए योग्य लोग अप्लाई कर सकते हैं और जेन की पसंद की खोज अगले साल एक टीवी डाक्यूमेंट्री के जरिए ऑनएयर होगी।

जेन एक्स फेक्टर के फाइनलिस्ट सेम कोल्हन से 2016 में रिलेशन में रही थी, लेकिन बाद में जेन कोल्हन पर धोखे का आरोप लगाकर अलग हो गई थी। इसके बाद जेन के जॉर्डन पिगॉट से भी कुछ समय तक संबंध रहे, लेकिन जेन का कहना है कि उसके सच्चे प्यार की तलाश कभी पूरी नहीं हुई। धन के जरिए प्यार तलाशने के बारे में उसका कहना है कि उसको वफादार रिश्ते की तलाश है और इसके आगे धन-दौलत कुछ भी नहीं है।

Leave a Reply

Back to top button