Site icon Yashbharat.com

ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना से निधन

images 73

नई दिल्ली, भोपाल। मध्यप्रदेश में आज सुबह एक बुरी खबर आई। ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का आज सुबह निधन हो गया। वे कुछ दिनों से कोरोना से पीड़ित थे।

पहले चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें 2 दिन पहले मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में शिफ्ट किया गया था आज सुबह श्री गोवर्धन दांगी का निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार उनकी पत्नी तथा पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव हैं। कांग्रेस ने ट्विटर हैंडल से गोवर्धन दांगी की मृत्यु का समाचार ट्वीट किया है।

Exit mobile version