बैंक यूनियन ने हड़ताल वापस ली, शनि-रवि छोड़ खुले रहेंगे बैंक

11 07 2019 sbi bank 08 06 2019 19389699 m

नई दिल्ली। आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए बैंक यूनियन ने 26 और 27 सितंबर को घोषित देशव्यापी हड़ताल वापस ले ली है। यानी अब बैंक चार दिन के बजाए बस दो दिन यानी 28 और 29 सितंबर को बंद रहेंगे।

बता दें, बैंककर्मियों के संगठन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन ने 26 और 27 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल बुलाई थी। ये बैंकों के विलय का विरोध कर रहे थे। कहा गया था कि इस दौरान सभी ग्राहक सेवाएं बंद रहेंगी।

दो दिन नहीं होगा कामकाज

28 सितंबर को महीने का आखिरी शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे और अगले दिन रविवार है। इस तरह 2 दिन ग्राहक बैंक से जुड़े कामकाज नहीं कर पाएंगे।

bank%20s

इसे भी पढ़ें-  प्रदेश संयोजक के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ का विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल, ग्राम पंचायत पौसरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंच कर शिविर का लाभ लेने की अपील