Site icon Yashbharat.com

बेबाक टिप्पणियों वाले आर्य समाज के अग्रणी नेता स्वामी अग्निवेश का निधन

navbharat times

नई दिल्ली सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज की प्रतिष्ठित हस्ती स्वामी अग्निवेश का निधन (Swami Agnivesh Death) हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार शाम को अंतिम सांस ली। स्वामी अग्निवेश को सोमवार को नई दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (ILBS) में भर्ती कराया गया था। ILBS ने स्वामी अग्निवेश के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।’

मल्टि ऑर्गन फेल्योर के कारण गंभीर हुई थी हालत

लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश को कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया तो मंगलवार से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर पैनी नजर रख रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Exit mobile version